फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में हुआ क्रीडा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 2017-18 में होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को शुरू हो गया। सभी विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं 16 दिसंबर तक जारी रहेंगी।
बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देशों के बाद बीएसए ने जनपद के परिषदीय स्कूलों में क्रीड़ा प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय कर दिया था। सबसे पहले स्कूलों में विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम के अनुसार सभी विद्यालयों में विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, ब्लाक स्तर और उसके बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता होनी हैं। कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। बीएसए चंद्रशेखर ने सभी स्कूलों से जनपद स्तरीय खेलों के लिए सभी प्रधानाचार्य ब्लाक स्तर तक खेल कराने के बाद सभी विजेताओं की सूची 13 दिसंबर तक कार्यालय पर अवश्य जमा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सभी प्रधानाचार्यों को बिना अभिभावक की अनुमति और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लिए बिना खेलों में प्रतिभाग न कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


- स्कूलों में होने वाली खेल प्रतियोगिता
प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़, सौ मीटर दौड़, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो खो, जिमनास्टिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 और 600 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, 400 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, खो खो, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, जुड़ो, जिमनास्टिक, क्रिकेट, तैराकी, कुश्ती, योगा प्रतियोगिता कराई जाएगी।

- परिषदीय स्कूलों में होने वाले खेलकूद का कार्यक्रम
सभी विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता पांच दिसंबर, संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सात और आठ दिसंबर को, ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 11 और 12 दिसंबर को और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 और 16 दिसंबर को आयोजित कराई जानी है।
विज्ञापन


- खेलकूद से अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्रीय एकांकी में आठ छात्र-छात्राओं की एक टीम अधिकतम समय 10 मिनट, व्यायाम और विशेष प्रदर्शन 16 छात्र-छात्राओं की टीम समय 10 मिनट, लोक गीत, लोक नृत्य के लिए आठ छात्र-छात्राओं की टीम समय सात मिनट, समूहगान अंताक्षरी के लिए आठ छात्र-छात्राओं की एक टीम, योगासन पांच छात्र-छात्राओं की एक टीम बनाकर तैयार करनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें