फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में घूमकर किया विकास कार्यों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर राजशेखर ने गांव मानकपुर की गलियों में घूमकर विकास कार्यों का सत्यापन किया। खुली बैठक में योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्रों से वास्तविक स्थितियों की हकीकत जानी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण का भरोसा दिया।
मंगलवार सुबह गांव मानकपुर में पहुंचने पर प्राइमरी पाठशाला में खुली बैठक का आयोजन किया गया। उसमें ग्रामीणों से गांव में हुए विकास कार्यों के बारे में हां और ना में जवाब लिया गया। बीडीओ पंकज कुमार ने गांव मानकपुर और उसके दो मजरों में हुए विकास कार्यों की गिनती कराई। इसमें संपर्क मार्गो के निर्माण, विद्युत आपूर्ति के लिए नौ ट्रांसफार्मरों बदलवाने, वित्त आयोग से आठ सड़कों के निर्माण, सीसी रोड इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण की जानकारी दी। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्रामीणों से उक्त कार्यों का सत्यापन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने गांव में लगे 52 हैंडपंपों के विषय में ग्रामीणों से पूछा। ग्रामीणों ने बताया एक हैंडपंप खराब है और पांच हैंडपंपों से दूषित पानी आता है। इस पर नोडल अधिकारी ने सभी हैंडपंपों को रिबोर कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गांव में लगी 15 सोलर लाइटों, नवनिर्मित 60 शौचालयों के पात्र ग्रामीणों का नाम लेकर खुली बैठक में सत्यापन कराया। मनरेगा में तालाब सुंदरीकरण व सड़क पर मिट्टी भराव, वृद्धा-विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन मिलने वालों का बारी बारी से सत्यापन कराया।
ऋण माफी योजना में लाभ मिलने वाले पात्र किसानों से पुष्टि की गई। वहीं, अवैध कब्जा हटाने की तहसील में की गई शिकायत पर कार्रवाई के बारे में पूछा। इसके अलावा महिला समूह द्वारा गांव में कुटीर उद्योग चलाने के विषय में जानकारी ली। खुली बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने गांव में घूमकर सोलर लाइटों, शौचालयों, सड़कों का निरीक्षण करते हुए विकास कार्य का सत्यापन किया। इस दौरान महिला समूह की नीता सर्वेश के घर पहुंचे तथा दोने और प्लेट बनाने की मशीन देखकर उद्योग के संबंध में जानकारी ली। नीता के कच्चे मकान देखकर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ रेणू तिवारी, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा, एडीएम शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ थानाभवन आदि अधिकारी के अलावा ग्राम प्रधान मुनेश देवी, अजय राणा, ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों से सुझाव मांगा
मानकपुर गांव में खुली बैठक में विशेष सचिव डॉक्टर राजशेखर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और सुझाव मांगे। इस पर ग्रामीणों ने थानाभवन आवगमन हेतु अंडरपासों में भरे पानी की शिकायत करते हुए पुल बनाने की मांग रखी। गांव में बैंक शाखा, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक विद्यालय में तीन कमरे बनवाने, बच्चों के लिए क्रीड़ा स्थल व ऊन -थानाभवन मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग रखी। वहीं, मत्स्य पालन योजना में अपात्रों को लाभ दिए जाने का आरोप भी ग्रामीणों ने लगाया। इसके अलावा करंट लगने से झुलसे अंजुल को मुख्यमंत्री आपदा कोष से अर्थिक सहायता तथा एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल बालिका मटटो को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई। इस पर विशेष सचिव ने मांग पत्र लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें