फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के खिलाफ एआरटीओ ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

ओवरलोड और डग्गामार वाहनों के खिलाफ जिले में अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एआरटीओ के इस अभियान से हड़कंप मच गया।
उपसंभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने थानाभवन में कार्रवाई करते हुए एक डग्गामार जीप, एक थ्री व्हीलर को सीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। एसटी तिराहे पर 12 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया। जगह-जगह चलाए गए अभियान से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। एआरटीओ ने बताया कि पूरे जिले में दो माह में 105 ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। यदि किसी बस के पीछे जाल या कॅरियर मिला तो उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालक इस बात को सुनिश्चित करे ंकि बस की छत पर सवारियां नहीं बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली-कैराना-पानीपत मार्ग पर डग्गामार बसों और जीपों पर कार्रवाई कब?
शामली से पानीपत मार्ग पर करीब आठ बसें ऐसी है, जिनका कोई परमिट नहीं है और वह रोजाना दौड़ रही है। इसके साथ ही कैराना से लेकर पानीपत तक करीब सौ डग्गामार जीपें है, जिनके खिलाफ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में सवाल है कि आखिर कब इन डग्गामार जीपों और गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें