फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटनास्थल से अस्पताल तक मचा हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल तक मचा हाहाकार
विज्ञापन

जलालाबाद(शामली)। मिनी बस पलटने पर पांच लोगों की मौत और अन्य यात्रियों के घायल होने पर घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक हाहाकार मच गया। हादसे की सूचना पर हताहत लोगों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे, जिसके चलते परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
बृहस्पतिवार दोपहर जब जलालाबाद- गंगोह मार्ग पर अनियंत्रित होकर बस पलटी, तो पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। हादसे में मरने वालों में दो लोग सोंहजनी गांव के थे, जबकि एक जानीपुर, एक डेरा मानकपुर तथा पांचवा मृतक बिरालसी गांव का रहने वाला था। सोंहजनी, जानीपुर और डेरा मानकपुर के ग्रामीण हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गए थे। परिवार के सदस्य की मौत पर वह फूट फूटकर रोने लगे। वहीं, हादसे में घायल लोगों को बस से निकालने के बाद थानाभवन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, तो अस्पताल परिसर भी चीख पुकार मच गई। बस के यात्रियों में किसी की टांग, तो किसी के हाथ और सिर में चोट लगी हुई थी। कई तो मासूम भी घायल हुए, जो अपने परिजनों की गोद में बिलखते दिखाई दिए। उधर, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएचसी प्रभारी से बातचीत कर घायलों को उचित उपचार दिलाने की बात कही, जिसके चलते अस्पताल स्टाफ भी घायलों का उपचार करने में जुट गया। अस्पताल के अधिकांश बेड घायलों से भर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मामले में सोहजनी उमरपुर निवासी अफजाल पुत्र अफसर ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष पीके सिंह ने बताया कि अफजाल की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बस चालक को तलाश कराया जा रहा है। अभी उसका नाम पता मालूम नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें