फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में बीएसएम क्लब सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में बीएसएम क्लब सहित चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन

शामली। भाजपा खेल उत्सव कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। कबड्ड़ी, क्रिकेट और वॉलीबाल में टीमों के बीच रोचक मुकाबले हुए। क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबाल में चार-चार टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई। शुक्रवार को सभी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शहर के बीएसएम और सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय खेल उत्सव कार्यक्रम जारी रहा। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज पोसवाल व विशिष्ट अतिथि अजय संगल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद दोनों स्कूलों में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को मेहनत व लगन से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल उत्सव प्रमुख संदीप नामदेव व क्रिकेट सह संयोजक ने बताया कि क्रिकेट में एकता क्लब, बीएसएम क्लब, वीनस क्लब, बालियान क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। वॉलीबाल में सिल्वर बेल्स, पुरमाफी क्लब, ज्ञानदीप लालूखेडी, लांक स्पोर्ट्स क्लब की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। कबड्ड़ी में सिकंदरपुर क्लब, किशन क्लब बनत, यूनिक क्लब भभीसा व प्राइड क्लब कांधला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान जिला संयोजक पुनित द्विवेदी, सतेंद्र तोमर, डॉक्टर विपिन कौशिक, अमित, तेजस्वी पंवार, देवाशीष, पंकज, रवि, अमित मित्तल, अमन, राहुल, अनुज संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें