फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में चमका हसनपुर लुहारी का वली खान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

गांव हसनपुर लुहारी के छात्र वली खान जलाली ने निशानेबाजी में जिले का नाम रोशन किया है। उत्तराखंड में हुई प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही उसका चयन प्री नेशनल गेम के लिए हुआ है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी नफासत अली खान का बेटा वली खान जलाली कक्षा नौ का छात्र है। वह देहरादून में रहकर ही पढ़ाई कर रहा है। पिछले दिनों देहरादून में जसपाल राणा शूटिंग रेंज में जूनियर विंग में डबल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर वली खान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। साथ ही प्री नेशनल गेम के लिए क्वालीफाई किया। प्री नेशनल गेम अगले माह पटियाला (पंजाब) में होंगे। वली खान की उपलब्धि से परिवार में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें