फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिलें के लिए कहीं उमड़ी भीड़, तो कहीं रहा बिल्कुल खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले के लिए केवल तीन दिन मिलेंगे
विज्ञापन

शामली। ओपन मेरिट देखने के बाद दाखिले के लिए कॉलेजों में शनिवार को भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि आरके कॉलेज को छोड़कर अन्य तीन डिग्री कॉलेजों में माहौल काफी शांत रहा। कॉलेजों में मेरिट न लग पाने के बाद मायूस होकर छात्र-छात्राओं को घर लौटना पड़ा। ओपन मेरिट से 17 तक दाखिले होने हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बैंकों की छुट्टी होने व कुछ कॉलेजों के आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन न करने के कारण शनिवार को दाखिला प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति यूनिवर्सिटी द्वारा कॉलेजों को सूची नही भेेजे जाने के कारण उत्पन्न हुई। कॉलेज मेरिट तैयार नहीं कर पाए। यूनिवर्सिटी ने उन कॉलेजों को दोपहर तीन बजे बाद ही सूची भेजी गई। इसके बाद आरके कॉलेज शामली को छोड़कर अन्य तीन कॉलेजों में शाम पांच बजे तक सूची तैयार की गई। अब शामली वीवी, कैराना विजय सिंह पथिक और राजकीय बालिका कांधला में सोमवार को ही प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। शहर के आरके पीजी कॉलेज में छात्र छात्राओं की मेरिट देखने व दाखिला कराने के लिए भीड़ उमड़ी रही। पहली ओपन मेरिट से अब दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त से प्रारंभ होकर 17 अगस्त तक होंगे। छात्र-छात्राओं को केवल ओपन मेरिट से तीन दिन ही मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें