फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की रोकथाम और बचाव के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट
विज्ञापन

शामली। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने इस बीमारी की रोकथाम और बचाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके चलते स्कूलों में बच्चों की प्रार्थना सभा न कराने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है।
शासन स्तर से सचिव वी हेकाली झिमोमी ने शुक्रवार को दिशा निर्देश जारी किए। उसमें कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम और बचाव के लिए स्कूलों में प्रभावी नियम लागू करने आवश्यक हैं। इस संबंध में गत पांच अगस्त को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मंत्री ने भी बैठक लेकर निर्देश जारी किए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में कहा गया है कि जब तक स्वाइन फ्लू का प्रकोप रहता है, तब तक स्कूलों में प्रार्थना सभा में बच्चों को इकट्ठा न किया जाए। जिन बच्चों में फ्लू के लक्षण पाए जाएं, उन्हें तत्काल घर भेजकर उनके अभिभावकों को फ्लू की तत्काल जांच और स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क कर परामर्श दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाने हेतु नियमित रूप से साफ सफाई तथा भीड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचाने की सलाह दी जाए। स्वाइन फ्लू के मरीज के समीप या उसके कमरे में जाते समय अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा रोगी द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को छूने पर हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह धुलने की जानकारी दी जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें