फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने राजकीय कॉलेजों का किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के राजकीय हाईस्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं के नहीं मिलने और सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं, एक स्कूल के प्रधानाचार्य को दूसरे स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानांतरण कर दिया है। सभी शिक्षकों से तीन दिन के भीतर कार्यालय में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने टीम के साथ जनपद के कैराना व ऊन ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूलों का निरीक्षण किया। कैराना ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल पावटीकलां में दोपहर 12.52 बजे स्कूल में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक मुखराज उपस्थित मिले, जिसके बाद उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। दो दिन के हस्ताक्षर नहीं मिले। स्कूल की सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। वहीं, स्कूल में मौजूद छात्र छात्राओं ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अतिरिक्त शुल्क भी लिया गया है, जिसके बाद अनुपस्थित शिक्षकों का दो दिनों का वेतन काटने व तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तीन प्रतियों में कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए। वहीं, ऊन ब्लॉक के राजकीय हाईस्कूल जैनपुर में 12.10 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल का मेन गेट खुला मिला। जबकि स्कूल में तैनात प्रधानाचार्य घसीटा तोमर व सहायक अध्यापक अंबुज कुमार व कोई भी छात्र छात्राएं मौके पर नहीं मिले। स्कूल में साफ सफाई बेहद खराब मिली। इसके बाद डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानाचार्य घसीटा तोमर को उनके मूल विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला में स्थानांतरित कर दिया, जिसके बाद स्कूल का कार्यभार सहायक अध्यापक अंबुज कुमार को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें