पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि ई- वे संचरण बिल किसी भी दशा में व्यापारियों पर नहीं लगने दिया जाएगा। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। दस सितंबर को गाजियाबाद में महासम्मेलन होगा, जिसमें ई-वे बिल प्रणाली के विरोध में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
बुधवार को शहर के सुभाष चौक पर व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। इससे पहले 20 अगस्त से पहले सभी जिलों की नगर इकाइयों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री के चुनाव जिला प्रभारियों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे। दस सितंबर को गाजियाबाद में आयोजित महासम्मेलन में मुख्य चुनाव अधिकारी बीआर गुप्ता व अन्य तीन चुनाव अधिकारियों की देखरेख में प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस प्रकार निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष द्वारा युवा व्यापार मंडल व व्यापार मंडल के प्रदेेश पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी चुने जाएंगे। आगामी चार साल के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, कंवरवीर कांबोज, नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अनुज गोयल, आशुपुरी, मनोज मित्तल, पवन गोयल, सुखपाल जांगिड़, रामकुमार राय, राजीव जैन मौजूद रहे।
विवेक प्रेमी मेेरठ प्रांत के छात्र प्रमुख बने
शामली। मेरठ में एक दिवसीय विहिप-बजरंगदल की प्रांतीय बैठक में शामली निवासी विवेक प्रेमी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश बजरंग दल का मेरठ प्रांत छात्र प्रमुख नियुक्त किया गया है। विवेक प्रेमी शामली बजरंग दल के संयोजक रहे हैं। अब उनके स्थान पर विशाल निर्वाल को बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।