मुुुरादाबाद में आयोजित चार दिवसीय प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शामली रायफल क्लब के निशानेबाजों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों को डीएम ने सम्मानित किया।
शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि 29 जून से दो जुलाई तक मुुरादाबाद में 7वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें क्लब के निशानेबाजों ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि क्लब के अमन चौधरी, अक्षय कुमार ने .22 बोर स्टेंडर्स पिस्टल में निशाने लगाकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, एयर पिस्टल वर्ग में विकल्प देशवाल, गुलजार, यतेंद्र, संयम, आकाश, निखिल, आयुष, एयर राइफल वर्ग में शिवम, मधुर, रोहित, अनुज, गौरव, आकाश ने अगले माह में होने वाली यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों को शामली पहुंचने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान डायरेक्टर तपन मलिक, कोच मनोज तोमर, गौरव, अक्षय सरोहा आदि मौजूद रहे।