फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी से रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
शामली सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक कार्यालय का निरीक्षण करती डीएम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
19 अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी से रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

शामली। जिले के सरकारी कार्यालयों में अफसर- कर्मचारियों के लापरवाही का आलम यह है कि बिना अवकाश स्वीकृत कराए अक्सर गैरहाजिर रहते हैं। फरियादी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते है। उनकी सुनवाई में महीनों लग जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि अधिकारी हो या कर्मचारी कार्य के प्रति जिम्मेदारी नहीं समझते। मंगलवार को डीएम जसजीत कौर ने आला अफसरों से कराए निरीक्षण के दौरान सरकारी कार्यालयों मेंसमाज, पिछड़ा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, डीपीआरओ, तीन एडीओ और 12 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अधिकारियों ने नदारद अफसरों कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है।
मंगलवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विकास भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों की समय से कार्यालय में उपस्थित होने की हकीकत को जाना। जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण अधिकारी एवं सहायक लेखाकार अनुपस्थित पाए गए। जिला विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां जिला विकास अधिकारी अवकाश पर पाए गए। सहायक लेखाधिकारी एजाज अहमद, सहायक लेखाकार गोविंद रावत, सोनू, पत्र वाहक उमर खान अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा अनुपस्थित मिले। इसके अलावा कर्मी सचिन, देवेंद्र सिंह, विनय कुमार, , सूरजमणि, मुर्तजा, कंप्यूटर आपॅरेटर से अनुपस्थित के संबंध में जवाब तलब किए। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में पीडी परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी उपस्थित मिले। निरीक्षण में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

जिला दिव्यागंजन शक्तिकरण अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने के समय से कार्यालय में आने एवं साफ सफाई हेतु निर्देश दिया है। उधर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने सुबह 10 बजे टंकी रोड रोड स्थित मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय शामली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एडीएम को कार्यालय में मौके पर जेई हितेश गुप्ता, जेई विनय गर्ग नदारद मिले। कार्यालय से गैरहाजिर रहने वालों का कोई अवकाश पत्र नहीं पाया गया। भ्रमण संबंधी कोई पंजीकरण-साक्ष्य भी उपलब्ध नही मिला। एडीएम ने नदारद जेई के संबंध में प्राधिकरण के सचिव स्तर से कार्रवाई के लिए संस्तुति की गई है। एडीएम ने शामली ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण में बीडीओ प्रवीन कुमार, मौजूद मिले। एडीओ ओम प्रकाश, रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार, पत्र वाहक अब्दुल जब्बार गैरहाजिर मिले। एडीएम ने अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के संबंध में कार्रवाई के लिए सीडीओ को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें