फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-19 अधूरी परियोजना के सबंध में डीएम ने विभागों से तलब की पत्रावली

विज्ञापन
विज्ञापन
19 अधूरी परियोजना के संबंध में विभागों से तलब की पत्रावली
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने प्रगति की समीक्षा करते हुए 19 अधूरी परियोजना के धन आवंटन के संबंध में विभागों के प्रमुख सचिव को रिमांडर भेजने के लिए विभागों से पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में शामिल शामली में मेडिकल कॉलेज, खेल स्टेडियम, जिला न्यायालय स्थापना, अधूरे विकास भवन, इस्सोपुर टील में मनकामेश्वर मंदिर, यमुना घाट की सीढ़ियों का निर्माण, कलक्ट्रेट, कांधला में सिंचाई विभाग की डाक बंगले का जीर्णोद्धार, ककडीपुर नहर व नाला रजबहे की पटरी का चौड़ीकरण, चौसाना मार्ग का चौड़ीकरण आदि 19 परियोजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने धनाभाव में लटकी परियोजना के लिए जिले के संबंधी अधिकारियों से पत्रावली तलब की है, जिससे विभागों के प्रमुख सचिव को रिमांडर भेजकर धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में सहारनपुर में दो सितंबर को मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा बैठक में मंत्री, सांसद, विधायकों द्वारा उठाए गए विकास बिंदुओं की समीक्षा की गई। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिले की परियोजनाओं की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, परियोजना, निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, सहित संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें