शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मतदाता जागरूक रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं का मतदान की शपथ दिलाई।
बृहस्पतिवार को शहर के बुढ़ाना रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मतदाता जागरूक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा व उपप्रधानाचार्य मलूकचंद ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। वसीम खान ने कहा कि लोकतंत्र मतदाता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। सभी को वोट देने का अधिकार दिया गया है। उन्होंने देश के लिए निष्पक्ष होकर मतदान करने पर जोर दिया। मौके पर आचार्य सोमदत्त आर्य ने छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। इस मौके पर आचार्य अंकित भार्गव, पवन कुमार, राकेश कुमार, मोहर सिंह, अरविंद कुमार, अंकुर, अशोक, मधुबन शर्मा, नीटू कुमार, प्रदीप मौजूद रहे।