एसपी ने पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिया
शामली। बीपीटी डिग्रीधारक क्लीनिक के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आठ साल से चक्कर काट रहा है। डिग्रीधारक ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शुक्रवार को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी आदित्य चौधरी ने एसपी अजय कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने 2010 में गाजियाबाद जिले में स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मान्यता प्राप्त कालेज से बीपीटी पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किया था। पीड़ित डिग्रीधारक ने एसपी को बताया कि बीपीटी उपाधिधारक को राज्य में अपना क्लीनिक या अस्पताल चलाने से पूर्व उप्र स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ से बीपीटी डिग्री का नामांकन, पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। इसके लिए उसने उप्र स्टेट मेडिकल फैकल्टी लखनऊ में आवेदन किया था, लेकिन आठ साल बाद भी उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका है। पीड़ित के मुताबिक उसने रजिस्ट्रेशन न होने का कारण जानने के लिए आरटीआई लगाई। एसपी ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।