बसपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम को याद किया
शामली। बसपा कार्यालय पर पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 85वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया गया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष सुशील नाहरिया ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता अभी से अपने मिशन में जुट जाएं। 2019 का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। इस मौके पर बसपा के जिला प्रभारी अरविंद झाल, रामलाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष फारूख अहमद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, चुन्नीलाल, राकेश पाल, वेदप्रकाश जाटव, हरपाल कश्यप, गयूर अली, राजवीर सिंह, संजय एडवोकेट, अहसान मलिक, राजू भारद्वाज, देवीदास जयंत आदि मौजूद रहे।