फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र के सर्वोतम निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में युवाओं से मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइव प्रसारण कर युवाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजयुमो द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप्र माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, भाजपा नेता अजय संगल, रामजी लाल कश्यप, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी और कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष डाक्टर अनुराग शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। युवाओं से मन की बात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र के निर्माण का सर्वोत्तम एवं महत्वपूर्ण घटक है, इसलिए देश की राजनीति को और बेहतर बनाने के लिए युवाओं को आगे आकर राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। कार्यक्रम का संचालन देवाशीष वर्मा और नंदू वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन बत्रा, रवि कश्यप, अमित विश्वकर्मा, अनुज चौहान, मीनू संगल, चेतन मुंजाल, अनुज संगल, अंकित गुप्ता ,मनीष शर्मा, सार्थक, आयुष भारद्वाज, विजय राणा, आशु राणा, कपिल पंवार,अक्षय चौहान,रवि राणा पंकज कश्यप, शशि अरोरा, पूनम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें