फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज कांग्रेस दबने नहीं देगी: कसाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र दहिया ने किसानों को कांग्रेेस से जोड़ने का आह्वान किया है। भैंसवाल रोड पर निर्वाल खाप के चौधरी धर्मवीर निर्वाल के आवास पर आयोजित बैठक में किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र दहिया और किसान कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष यतेंद्र कसाना पहुंचे। सुरेंद्र दहिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। कांग्रेेेेस पार्टी से किसानों को जोड़ने का काम करें। यतेंद्र कसाना ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों के लिए कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक लड़ाई लड़ रही है। किसानों की आवाज को किसी भी कीमत पर नहीं दबने दिया जाएगा। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता कर रहे पप्पू मलिक को संगठन में नई जिम्मेदारी देने का वायदा किया। इस मौके पर मुख्य रुप से तेजपाल सिंह, नरेश प्रधान, मन्नू सिंह, टीटू, अनिल मलिक, विकेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंह, कालू प्रधान, उपेंद्र मलिक, बोबी चूनसा, बिल्लू, बिट्टू, बाबूराम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें