फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओ के लिए की गई चारे की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं के लिए खोर बनवाकर कराया चारे का इंतजाम
विज्ञापन

कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में पिछले कई दिनों से पशु चिकित्सालय में बंधे आवारा गोवंश के लिए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से चारे की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

गांव के सरकारी पशु चिकित्सालय में आवारा गोवंश पिछले कई दिनों से अस्पताल में खुले आसमान के नीचे सर्दी के मौसम में भूखे प्यासे बंधे थे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर इन पशुओं के खानपान की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी ,लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हुई थी। ग्रामीणों ने इस समस्या का समाधान न होने के कारण धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। बुधवार को ग्राम प्रधान के पति प्रवीण कुमार ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ मिलकर पशुओं के लिए अस्पताल में हीं अस्थायी खोर बनवाकर चारे की व्यवस्था कराई। इस दौरान वहां पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें