ऊन। ऊन तहसील दिवस एडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतों में से मौके पर मात्र एक का निस्तारण किया गया।
बुधवार को एडीएम केबी सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 43 शिकायतें आईं। जिसमें 20 राजस्व विभाग, तीन एलडीएम, छह पूर्ति विभाग, एक शिक्षा विभाग, एक मंडी समिति, 11 पंचायत राज विभाग की शिकायतें आईं। एडीएम ने जल्द से जल्द निस्तारण कराने का अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में खोड़समा गांव के सुशील, सुभाष, विनोद, रणधीर, बाबू ने सरकारी भूमि, तालाब, खेल के मैदान, जच्चा बच्चा केंद्र की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए शिकायत की। मौके पर एसडीएम केपी तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता, एएसपी अजय प्रताप सिंह समेत तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।