अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसका मुख्य मुद्दा 2019 के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़कर केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कैराना रोड स्थित सभागार में हुई कार्यसमिति की बैठक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अजय कुमार और क्षेत्रीय प्रभारी अशोक मोघा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक हितैषी है। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुख दर्शन सिंह, उर्दू एकडेमी के सदस्य नदीम अख्तर, सरफराज अली, वक्फ विकास निगम के निदेशक इमरान तुर्की आदि ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों के हितों के लिए योजनाएं लागू की है। हर हालत में योजनाओं को अल्पसंख्यकों को पहुंचाया जाएं। योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर होने से लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।
बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री जहीर मलिक, प्रदेश कार्यसमिति के जाकिर मलिक, अध्यक्ष मीर रिजवान खा, जिलाध्यक्ष पवन तरार, राजकुमार शर्मा, गुरुदत्ता, आरिफ हवारी, जिला महामंत्री मुंशाद अली, उपाध्यक्ष अली अख्तर सानू, उपाध्यक्ष जावेद मलिक, आफताब आलम, इदरीश खान, प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान जैदी आदि मौजूद रहे।