फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीयत के तहसील सदर बने मास्टर समीउल्लाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीयत के तहसील सदर बने मास्टर समीउल्लाह
विज्ञापन

कैराना। जमीयत उलमा-ए-हिंद (अरशद गुट) की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मदरसा इशातुल इस्लाम में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष पद के लिए मास्टर समीउल्लाह खान, ब्लाक अध्यक्ष मौलाना मारूफ और नगर अध्यक्ष पद पर मौलाना जुनैद को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से जमीयत और समाज हित के कार्यों में योगदान देने की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को पानीपत रोड पर स्थित प्राचीन मदरसा इशातुल इस्लाम में जमीयत उलमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं की बैठक कैराना तहसील, ब्लॉक व नगर की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु आयोजित की गई। इस अवसर पर मदरसे के मोहतमिम मौलाना बरकतुल्लाह अमीनी की देखरेख में सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष के पद पर मास्टर समीउल्लाह खान को चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कारी अब्दुर्रहमान, सचिव मजहरूलहुदा, सहसचिव हाफिज मुबीन व कोषाध्यक्ष पद पर मौलाना मुस्तकीम तितरवाड़ा को नियुक्त किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए मौलाना मारूफ तितरवाड़ा, उपाध्यक्ष कारी मकसूद व मौलाना फैज मुहम्मद, सचिव हाफिज इरफान तितरवाड़ा बिडौली, सहसचिव डाक्टर आमिर खान और कोषाध्यक्ष कारी ताहिर सर्वसम्मति से चुने गए। इनके अलावा नगर अध्यक्ष पद पर मौलाना जुनैद नदवी, उपाध्यक्ष मौलाना आबिद, सचिव मुफ्ती नासिर, सहसचिव मौलाना अरशद और कोषाध्यक्ष पद के लिए हाफिज नफीज की पेशकश आईं, जिन पर पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नियुक्त कर दिए गए। जमीयत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आशा जताई गई कि वे जमीयत में समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे तथा मजलूमों की आवाज बुलंद करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मौलाना साजिद व संचालन मौलाना जुनैद ने की। इस अवसर पर मौलाना अय्यूब, मौलाना नजाकत, मुफ्ती जाकिर, मौलाना इकबाल, मौलाना यामीन, कारी इरफान, वकील अब्बासी, कारी फुरकान, इनायत खान, नाजिम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें