जनसेवा केंद्रों पर मिलीं खामियां
कैराना। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी डाक्टर अमित पाल शर्मा ने जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील गेट के सामने स्थित जनसेवा केंद्रों पर बनाए जाने वाले प्रमाणपत्रों के साथ वहां मौजूद आवेदकों से फीस के बारे में बातचीत भी की। केंद्रों पर उन्हें रेट लिस्ट नहीं मिलीं। इसके बाद एसडीएम ने बाजार में दो जनसेवा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रेट लिस्ट सार्वजनिक नहीं होने के कारण कड़ी नाराजगी जताई तथा केंद्र संचालकों को निर्देश दिए।
तितरवाड़ा में ईवीएम-वीवीपैट का प्रदर्शन
कैराना। लोकसभा चुनाव-2019 की चुनाव तैयारियों के मद्देनजर ट्रेनरों की टीम ने पोलिंग बूथों पर एसडीएम की अगुवाई में ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन किया। बुधवार को तीसरे दिन क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा में पोलिंग केंद्र पर एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा की अगुवाई में 10 सदस्यीय टीम ने ईवीएम मशीन व वीवीपैट का प्रदर्शन किया। अगले पांच दिनों में भी टीम विभिन्न गांवों में पोलिंग बूथों पर ईवीएम का प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान नायब तहसील कामेन्द्र गुप्ता भी मौजूद रहे।