फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल से लखनऊ और गढ़मुक्तेश्वर से कुरुक्षेत्र के दौड़ी यूपी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल पर यात्रियों को मिली सुविधा
विज्ञापन

शामली। करनाल से शामली होकर लखनऊ और गढ़मुक्तेश्वर से शामली होकर कुरुक्षेत्र के लिए यूपी रोडवेज बसें चालू हो गई हैं। करनाल से लखनऊ और गढ़मुक्तेश्वर से कुरुक्षेत्र जाने में सवारियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो की यूपी रोडवेज बस पहले हरियाणा के यमुना नदी के सीमा पर बसे बिडौली से शामली होकर लखनऊ के लिए यूपी रोडवेज की बस चलती थी, जो दोपहर 12.30 बजे बिडौली से शामली 1.15 बजे पहुंचती थी और लखनऊ सुबह चार बजे पहुंच जाती थी। हरियाणा के साथ समझौता होने केे बाद मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस को करनाल से साढ़े ग्यारह बजे चलकर बिडौली दोपहर 12 बजे शामली एक बजे पहुंचकर शामली से लखनऊ के लिए 1.15 बजे चलाई हैं। उन्होंने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ और-शामली होकर कुरुक्षेत्र के लिए गढ़मुक्तेश्वर डिपो की यूपी रोडवेज बस चालू की गई है। एआरएम के मुताबिक गढ़मुक्तेश्वर से कुरुक्षेत्र जाने वाली यूपी रोडवेज की बस शामली शाम छह बजे पहुंचेगी। शामली से करनाल होकर कुरुक्षेत्र में रात्रि में पहुंचेगी। वहां से अगले दिन करनाल होकर शामली होकर गढ़मुक्तेश्वर पहुंचेगी। वेस्ट यूपी और हरियाणा के तीर्थस्थलों को जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें