शामली। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। जीआरपी व्यक्ति की मौत सर्दी से होना मान रही है। शनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रविवार की सुबह रेलवे स्टेशन स्थित टिकट खिड़की के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना यात्रियों जीआरपी को दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने शव की शनाखत कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव का पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जीआरपी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति रेलगाड़ी में भीख मांगा करता था, जो रात में रेलवे स्टेशन पर ही सो गया। सर्दी अधिक होने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, एसडीएम सदर प्रशांत भारती का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी होगी। डीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सर्दी से व्यक्ति की मौत की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जांचकर अवगत कराया गया।
अलाव जलाने का बजट स्वीकृत
शामली। एसडीएम सदर प्रशांत भारती ने बताया कि सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाने के लिए डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए है। कंबल खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्दी ही शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था कराई जाएगी।