फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। शुगर मिल में गन्ना डालकर वापस आ रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

गांव इस्लामपुर घसौली निवासी किसान नसीम (38) रविवार की सुबह बागपत की रमाला स्थित चीनी मिल में गन्ना डालने के लिए गया था। दोपहर करीब दो बजे लौटते वक्त रमाला से कुछ दूर आगे उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा कर शव को बाहर निकाला। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि घटना बागपत जिले में हुई है। अब तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें