फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट आरसी की टीम ने गाजियाबाद में वॉलीबाल में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सेंट आरसी कांवेन्ट स्कूल शामली ने 9वीं कलस्टर वॉलीबाल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर सभी विजेता छात्र एवं कोच दीपक चौधरी का स्कूल प्रधानाचार्या मीनू संगल ने स्वागत कर बधाई दी।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 9वीं कलस्टर वॉलीबाल 2018 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 148 स्कूल की टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सेंट आरसी कांवेंट स्कूल की वॉलीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम के तरुण वर्मा, विराज निर्वाल, राधेश्याम चौहान, सागर राणा, अर्जुन सिंह, रजत सिंह, उदय राज पंत, सिद्धार्थ चौधरी , सागर मलिक, सिद्धार्थ आदि ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को मुकाम पर पहुंचाया। टीम की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या मीनू संगल ने मंगलवार को विजेता छात्रों एवं कोच दीपक चौधरी को स्कूल पहुंचने पर शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय डायरेक्टर आदित्य कुमार ने विजेता टीम को प्रोत्साहित किया। मौके पर निशा, आशा, स्वाति, सुरक्षा, अंजू, जसविंदर, राजीव संगल, भावना शर्मा, कनिका, अंकित मित्तल, सीमा, अमित पंवार, विवेक सक्सेना, कुशाग्र, इंदू, अनीता, रश्मि, रुखसार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें