फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब ने बनाएगा शामली को ग्रीन शामली क्लीन शामली

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली को ग्रीन और क्लीन बनाने का संकल्प
विज्ञापन

शामली। ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया अभियान के तहत लायंस क्लब शामली क्राउन व वाणिज्य कर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से हिंदू महिला महाविद्यालय में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक गौरव मित्तल व मुख्य अतिथि वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एके दोहरे, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर सत्य प्रकाश, असिस्टेंट कमिश्नर नरेंद्र प्रताप मौजूद रहे। एके दोहरे ने कहा कि वृक्ष स्वयं धूप सहकर दूसरों को छाया प्रदान करते हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपने व आने वाली पीढ़ी के कल्याण के लिए ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय संगल ने कहा कि स्वस्थ जलवायु के लिए यह जरूरी है कि हम पर्यावरण में वृक्षों का संतुलन बनाए रखें। क्लब अध्यक्ष अर्जुन वर्मा ने कहा कि क्लीन एवं ग्रीन शामली बनाने के लिए समय समय पर पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। वहीं, क्लब द्वारा शहर के बुढ़ाना रोड स्थित लाल पैथोलॉजी के पास एक प्याऊ का उद्घाटन किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि यह प्याऊ गर्मी में लोगों की प्यास बुझाएगा। इस दौरान सत्य प्रकाश, नरेंद्र प्रताप, सौरभ, वैभव गोयल, अजय संगल, अनुप, प्रदीप, अंकुर, आशु, गौरव ,राहुल, विजय संगल, लायन राहुल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें