फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के गांव मोरमाजरा निवासी चरण सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 जुलाई की रात आठ बजे परिवार में शादी थी, इसके चलते पूरा परिवार व्यस्त था। पड़ोसी युवक तथा उसके परिवार के लोग उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है।
अतिक्रमण हटवाने के निर्देश
थानाभवन। नगर पंचायत सभागार में गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने रविवार को बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी रवि यादव व सभासदों को आपसी सामंजस्य के साथ कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद रविवार को अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने कस्बे में चिह्नीकरण प्रारंभ कर दिया। टीम ने चरथावल बस अड्डे के पास एक होटल का अतिक्रमण मिला, जिसको नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा कस्बे में कई जगह मार्ग पर अतिक्रमण का चिह्नीकरण किया गया। इस दौरान नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
थानाभवन। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया और करीब एक दर्जन वाहनों के चालान काट दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि अभी ये अभियान जारी रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने गांव भनेड़ा, ऊन मार्ग, मुल्लापुर मार्ग सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग की। एसओ कृष्णकुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी जा रही है। सभी लोगों से हेलमेट का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें