फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लौटने पर पुलिस प्रशासन को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं के लौटने पर पुलिस प्रशासन को मिली राहत
विज्ञापन

शामली।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने छात्राओं को तलाशने के लिए रात में कई टीमें लगा दी थीं तथा सर्विलांस टीम को भी सक्रिय कर दिया था। वहीं, छात्राओं के सकुशल लौट आने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार शाम जब बनत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की तीन छात्राएं लापता हुई, तो जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सहित आदर्श मंडी थाना पुलिस भी विद्यालय पहुंच गई थीं। घटना की छानबीन करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को तलाशने के लिए टीमें लगा दी थीं। साथ ही छात्राओं के परिजनों से भी परिचितों और रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर लेकर सर्विलांस की मदद से भी प्रयास किया जा रहा था। इसी के चलते देर रात तक पुलिस की टीमें छात्राओं को तलाशने में जुटी रहीं थीं। वहीं, जैसे ही पुलिस को पता चला कि छात्राएं दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर हैं और रविवार सुबह वह विद्यालय लौट आई, तो पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। क्योंकि तीनों छात्राओं के लापता होने के बाद तमाम तरह की आशंका पैदा हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें