फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा महिला कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली। विभिन्न मांगों को लेकर आशा महिला कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन जारी रहा। इसके साथ ही उन्होंने नारेबाजी के साथ हंगामा प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट का गेट भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से आशा कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया जाए। पांच लाख रुपये का बीमा किया जाए और बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाई जाए। वहीं, शनिवार को धरना प्रदर्शन करने पर अधिकारियों ने उनसे कह दिया कि धरनास्थल बनत में है, इसलिए कलक्ट्रेट से उठकर धरनास्थल पर जाने की बात कह दी गई। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ हंगामा प्रदर्शन किया और कलक्ट्रेट के गेट को भी बंद कर दिया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को ज्ञापन देकर मांगे पूरी कराने की मांग रखी। इस दौरान रीना शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता, बबीता सीमा, शबनम, सुषमा, सलोनी, मीनाक्षी, मनीषा, पवित्रा, नीतू, सुधा, कृष्णा, रविंद्र गुप्ता, राकेश, सीमा, मुनेश और सोनिया आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें