आज होगा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
शामली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में सफलता प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को आज (रविवार) को अमर उजाला की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को शामली में कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स स्कूल में अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10 बजे होगी। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में शानदार सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। सफलता प्राप्त करने वाले बच्चों के अनुभव साझा किए जाएं तथा बच्चों को भविष्य में कामयाबी के लिए उत्साहवर्धन भी किया जाएगा। अतिथियों द्वारा मेधावियों को प्रशस्ति पत्र के सात ही मेडल दिया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।