शामली। मानवाधिकार संगठन की ओर से आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। पर्यावरण विषय पर आधारित प्रश्न मंच भाग लेने वालों को पुरस्कृत किया गया।
गोष्ठी का शुभारंभ संगठन के मुख्य संरक्षक रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग, संरक्षक डाक्टर शिखर गुप्ता, अध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र गोयल ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। हास्य कवि सुनील अरोड़ा ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। रिटायर्ड आईजी विजय गर्ग ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा से पौधे लगाने होंगे। उन्होंने नालियों में कूड़ा न डालने की अपील की। आईआईए के चेयरमैननरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा कर सकते है। डाक्टर शिखर गुप्ता ने प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक पेड़ लगाने का आह्वान किया। पर्यावरण पर आधारित प्रश्न मंच में हिस्सा लेने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। अनीता बंसल, महासचिव डाक्टर अजय चौधरी, संगठन मंत्री राकेश गर्ग, उपाध्यक्ष डाक्टर अशोक सिंघल, खुशीराम अरोड़ा, मनोज मित्तल, रूचिर गोयल, जीवन ज्योति अरोड़ा, विकास निर्वाल, शंशाक चौधरी, सरोज तोमर, शशि गोयल, अखिल गोयल, सरला संगल, विनोद गोयल, बीना गर्ग, अनुज गौतम, आकाश वर्मा, पुरुषोत्तम दास गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन डाक्टर अजय चौधरी ने किया।