फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना।
विज्ञापन

क्षेत्र में डोगपुरा-मंसूरा मार्ग पर भैंसा बुग्गी की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कैराना क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी मेहरबान बुधवार सुबह अपनी पत्नी को गांव औदरी ससुराल में छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। गांव मंसूरा - डोगपुरा के बीच पहुंचने पर उसकी टक्कर भैंसा बुग्गी से हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मेहरबान को सीएचसी झिंझाना पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है।

आरोपी को पकड़ने के लिए दी दबिश
झिंझाना। हरियाणा के यमुनानगर की पुलिस ने युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव बल्हेड़ा में दबिश दी। हरियाणा पुलिस के उपनिरीक्षक हुकुम चंद ने बताया कि बल्हेड़ा निवासी संजय पुत्र श्रीचंद के खिलाफ युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी संजय हाथ नहीं आया, जिसके बाद हरियाणा पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करके आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक गांव रामनगर निवासी मनोज उर्फ फौजी ने अपने गांव के ही सुरेंद्र सहित तीन लोगों के खिलाफ धारदार हथियारों से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब छह माह से आरोपी फरार चल रहे हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र चतुर्वेदी ने ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र को बुधवार को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें