फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में मिलेगी डायलॉसिस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
विज्ञापन

शामली।
अब मरीजों को डायलिसिस के लिए शामली से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शहर में कैराना रोड स्थित ग्लोबल शांति केयर हॉस्पिटल में इस सुविधा का शुभारंभ बुधवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चिकित्सा सुविधाएं बढ़ने पर क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलता है, क्योंकि आपात स्थिति में मरीज को दूर ले जाने में काफी कठिनाई होती हैं। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार हांडा, हॉस्पिटल के निदेशक कुशांक चौहान, डाक्टर सलीम जावेद, डाक्टर मदन मोहन झा, डाक्टर जनेश्वर चौहान, डाक्टर रश्मिकांत जैन, डाक्टर अक्षय कुमार, डाक्टर सादिया, डाक्टर आसमां, डाक्टर रचित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बैग बांटे
कैराना। प्राथमिक विद्यालय दभेड़ी खुर्द में बच्चों को बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री एवं दभेड़ीखुर्द के प्रधान के पति चौधरी मुंशाद अली चौहान के नेतृत्व में गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को बैगों का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय में 24 नए नामांकन भी हुए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक हिशाम, रसोई माता गुड्डी, सहीदा, चौधरी असजद, इकराम, शादीन, जिंदा, शराफत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें