फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से तीन एसडीएम का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

शासन ने पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं, जिनमें शामली जिले से भी तीन एसडीएम का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर तीन नए एसडीएम को शामली जिले में स्थानांतरित किया गया है। बृहस्पतिवार को ही इस संबंध में शासन का आदेश प्राप्त हुआ। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि एसडीएम सदर दुष्यंत कुमार मौर्य का स्थानांतरण आजमगढ़ हुआ है, जबकि एसडीएम ऊन विनोद कुमार सिंह का प्रतापगढ़ और डिप्टी कलक्टर अंकुर श्रीवास्तव का तबादला मेरठ हुआ है। इनके स्थान पर शासन ने कानपुर से डिप्टी कलक्टर कृष्णपाल तोमर, आजमगढ़ से डिप्टी कलक्टर प्रशांत कुमार भारती और जौनपुर से डिप्टी कलक्टर विमल कुमार दूबे को शामली जिले में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें