फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर से तीन मौत, दहशत में ग्रामीण र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में कैंसर से तीन की मौत
विज्ञापन

कांधला।
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की जिंदगी पर बन आई। गांव डांगरोल में एक सप्ताह के अंदर कैंसर से तीन लोगों की मौत होने के कारण गांव में दहशत व्याप्त है। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर जांच किए जाने की मांग की है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि गांव में कैंसर से मौत होने की उन्हें कोई सूचना नहीं हैं। दूषित पानी से कैंसर जैसी बीमारी नहीं फैलती है। गांव में कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में ग्रामीणों की आबादी करीब 2500 है। गांव में पिछले काफी दिनों से दूषित पानी के कारण काफी लोग बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर गांव में कैंप लगाकर जांच किए जाने पर काफी लोगों को हेपेटाइटिस सी नामक बीमारी से पीड़ित होना पाया गया था। ग्रामीण राजन, बिट्टू, देवेंद्र, शोभित, राहुल, उपेंद्र, विभोर, आदि के अनुसार बार बार जल निगम को शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाने से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पाई। पिछले एक सप्ताह के अंदर ग्रामीण विरेंद्र सिंह (60) तेजपाल (55) और काशी (55) की मौत हो गई । गांव में एक सप्ताह के अंदर हुई तीन मौत से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीण इकबाल, अनुज सिंह, देवेंद्र और राजन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर गंभीर नहीं है। इसके कारण गांव के लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर तीन मौत होने से गांव के लोगों में दहशत है। राजन ने बताया कि उनके परिवार के दीपक (21) कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। इनका इलाज दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है, जो जिंदगी ओर मौत से जूझ रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण नीरज ने बताया कि उनके पिता सुखपाल कैंसर से पीड़ित है। उनका उपचार भी दिल्ली के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है, वह भी अपनी जिंदगी मौत से जूझ रहा है। इस मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें