शामली। मेपल्स एकेडमी मेें चह रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सातवें दिन कैराना की भास्कर एकेडमी और मंसूरपुर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें भास्कर एकेडमी कैराना ने छह विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ दा मैच रोहित को चुना गया।
सहारनपुुुुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को भास्कर एकेडमी कैराना और मंसूरपुर की टीम के बीच मैच हुआ। मंसूरपुर की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 30 ओवरों में 162 रन ही बना सकी। निहाल ने 39 गेंदों पर 53 रन और अंश ने 25 गेंद पर 23 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी विपक्षी टीम भास्कर एकेडमी ने शानदार पारी खेलते हुए केवल 25 ओवर में ही छह विकेट से मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। टीम में सर्वाधिक रन रोहित ने 54 गेंद पर 68 रन और अंकित ने 16 गेंद पर 20 रन बनाए। रोहित को आज का मैन ऑफ दा मैच चुना गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।