आदर्श मंडी के गांव सेहटा में एक महिला की बीमारी से मौत हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि महिला की जलाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ससुरालियों को थाने में ले आई। बाद में मायके पक्ष के लोगों ने शिकायत करने से इंकार कर दिया।
गांव दुर्गनपुर खेड़ा बुढ़ाना निवासी इंद्रपाल की बेटी रीता की शादी चार साल पूर्व आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सेहटा निवासी कल्लू के साथ हुई थी। उसको तीन साल और छह माह की बच्ची है। रविवार रात अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे शामली के एक निजी अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे दिल्ली अस्पताल में ले गए। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार रीता के शव को परिजन गांव में ले आए। उसके मायके पक्ष के लोग भी आ गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि गांव में एक महिला की जलाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतका के ससुरालियों को थाने ले आई। उसके साथ ही रीता का पिता इंद्रपाल और अन्य परिजन ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की बीमारी से मौत हुई है तथा उसका अंतिम संस्कार उनके ही सामने हुआ। जिसके बाद पुलिस ने जिस नंबर से कॉल की गई थी वह मिलाया तो वह बंद मिला। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से लिखापढ़ी करने के बाद दोनों पक्षों के गांव भेज दिया। एसआई सुुुशील कुमार का कहना कि जांच में पता चला कि उसकी बीमारी से मौत हुई है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।