सेंट आरसी हायर एजूकेशन कॉलेज बनत में मतदाता जागरूकता के तहत निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के बीए और बीएड के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में निबंध प्रतियोगिता में बीएड में सीमा देवी प्रथम, रेशू जैन द्वितीय, आशु चौहान तृतीय रही। बीए में कृष्णा रावत, उमेर सिंह द्वितीय, आदित्य तृतीय रहा। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा निर्वाल प्रथम, तरुण सैनी द्वितीय व पूर्णिमा तृतीय रही। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं सभी को मतदान करने और समाज के लोगों को अपने वोट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महक सिंह, कविता, विजय, अजय चौधरी, गरिमा शर्मा, दिनेश, इकराम आदि मौजूद रहे।