फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका का जुगाड़, कही ले ना ले किसी की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पथ प्रकाश व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है। मगर, यह पथ प्रकाश व्यवस्था जुगाड़ के भरोसे है। जुगाड़ भी ऐसा कि किसी दिन किसी की जान पर ना बन जाए। स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने के लिए कटआउट लगाने के बजाय सीधे तार लगा दिए गए। ऐसे में सवाल है कि आखिर यह रुपया कहां खर्च किया जा रहा है?
विज्ञापन

शामली जिले में पथ प्रकाश के लिए लगी स्ट्रीट लाइटों में करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका के जिलाधिकारी के आदेश पर पूरे मामले की जांच बैठा दी गई। यह जांच अभी भी चल रही है। मगर, पालिका की ओर से लगाई गई इन स्ट्रीट लाइटों को दिन में बंद करने और रात को जलाने के लिए स्विच या फिर कटआउट ही नहीं लगाने के मामले सामने आ रहे ळै। पालिका के रिकार्ड में करीब 3600 विद्युत खंभे है, जिन पर स्ट्रीट लाइटें लगी हुई है। इन स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करने के लिए नगर पालिका की ओर से करीब अस्सी प्वाइंटों को चुना गया है। जहां से इन सभी लाइटों को ऑन-ऑफ करने के लिए मेन स्विच लगाया जाता है। लेकिन ज्यादातर प्वाइंटों पर स्विच ही नहीं है। जिस कारण लाइनमैन रोजाना तार जोड़कर स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ करते है। बुुधवार को सीएचसी शामली परिसर में इसी तरह लगाई गई स्ट्रीट लाइट को ठीक करने पालिका कर्मी पहुंचे थे। जब इस संबंध में उनसे पूछा गया कि यह जुगाड़ जानलेवा है? तो वह कुछ भी कहने से बचे दिखाई दिए। उधर, नगर पालिका के विद्युत विभाग के बाबू अनिल ने बताया कि सभी प्वाइंटों पर ऑन-ऑफ करने के लिए स्विच है, कई जगह या तो स्विच खराब है या फिर वह टूटे हुए है, उनको बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें