फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को समझाया लोकतंत्र में वोट का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद की ओर से निर्वाचन एवं लोकतंत्र पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों से प्रश्न पूछते हुए लोकतंत्र के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

वीवी पीजी कॉलेज में निर्वाचन और लोकतंत्र पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रश्न पूछे गए। जिसमें मुख्य प्रश्नों में ईवीएम क्या है। विधान सभा व लोकसभा के चुनाव कैसे होते हैं आदि रहे। प्राचार्य राजनीति विज्ञान की शिक्षिका डॉ. वेदकुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश देते हुए सभी को लोकतंत्र में प्रति एक वोट का महत्व समझाया। आपका एक वोट सरकार को बदल सकता है। इसलिए हर किसी को अपने वोट को अवश्य डालना चाहिए। स्वस्थ लोकतंत्र तभी अधिक अच्छा कार्य करेगा जब हम सभी उसमें ईमानदारी से भागीदारी निभाएंगे। अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को मतदान के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. प्रताप कुमार, डॉ. वंदना, डॉ. मंजू मगन, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. नीना छोकरा, बबली, छवि, अरविंद कुमार, भीष्म, नवनीत, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें