फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: जनपद को 3 जोन और

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

छह फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली गई है। नकल विहीन परीक्षा के लिए 33 परीक्षा केंद्रों को तीन जोन और आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
कार्यवाहक डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि सोमवार को जिला कमेटी को परीक्षा के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की सूची भेज दी थी। इसमें जनपद के परीक्षा केंद्रों को तीन जोन और आठ सेक्टरों में विभाजित करने का प्रस्ताव रखा गया था। जबकि जनपद के तीन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती करने का प्रस्ताव भी जिला कमेटी को भेजा गया था। कार्यवाहक डीआईओएस ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के सामने परीक्षा की तैयारियों की फाइल भेजी गई थी। जिस पर सोमवार को ही जिला कमेटी ने उनके प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा दी है। जिसमें जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों को जनपद की तीन तहसीलों को तीन जोन में विभक्त किया। प्रत्येक उप जिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसीलों के जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। उन्होंने सभी जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने जोन में नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सतर्कता बरतने तथा जोन में आने वाले समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवश्यक निर्देश देने व उनसे दैनिक रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टरों के परीक्षा केंद्रों का प्रभावी रूप से निरीक्षण करेंगे। यदि किसी परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को कोई कठिनाई होती है तो उसका निराकरण करेंगे। परीक्षा के चलते जनपद में धारा 144 लागू हो गई है। उपजिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसील के क्षेत्र के अंतर्गत अति संवेदनशील/सवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने हेतु अपने स्तर से अपने अधीनस्थ नायब तहसीलदारों की ड्यूटी लगाएंगे। एसपी को भी सभी परीक्षा केंद्रों पर उचित पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाने का के निर्देश दिए। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सेल्यूलर फोन, पेजर या अन्य कोई इलेक्ट्रानिक वस्तु ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। इनका उपयोग परीक्षा केंद्रों पर पूर्णतया बंद है। इसके अतिरिक्त परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रखा जाए।
परीक्षा केंद्रों पर बाहर से अथवा अंदर से किसी प्रकार की नकल न हो इसका उत्तरदायित्व संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट का रहेगा। विगत के अशांत परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता की आवश्यकता है, समय से पुलिस परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर में आने वाले परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों के परिचय-पत्र की जांच करेंगे। जिसमें उनका नाम, पिता का नाम, विद्यालय का नाम, विषय जो उनके प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित हो। वहीं परिषदीय परीक्षा में लगाए गए सभी अधिकारी/कर्मचारी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तिथि तक यदि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ते है तो इस स्थिति के लिए वे व्यक्तिगत रूप से स्वयं उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन


संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
जनपद में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर परिषदीय परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेंगी। जिसमें स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराएंगे। सभी अधिकारी संपूर्ण परीक्षा काल तक लगातार अपने जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट से संपर्क रखेेंगेे। सभी परीक्षा केंद्रों का प्रभावी रूप से नियमित निरीक्षण करेंगे, साथ ही यदि किसी परीक्षा केंद्र के किसी कक्ष में कोई कठिनाई होती है, तो उसका निराकरण भी करेंगे। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी प्रकार की नकल न हो, इसका उत्तरदायित्व संबंधित स्टेटिक मजिस्ट्रेट का रहेगा। तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केन्द्र पर आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। जनपद में तीन तीन स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट अतिरिक्त तैनात किए गए हैं।

जनपद के संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों के नाम
1. जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ शामली संवेदनशील
2. इंटर कॉलेज एलम संवेदनशील
3. एमएम इंटर कॉलेज इस्सोपुरटील शामली अति संवेदनशील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें