कांधला (ब्यूरो)। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना सप्ताह के अंतर्गत प्रथम सत्र में छात्राओं ने मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में मोहल्ला रायजादगान की मलिन बस्ती में लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम अधिकारी सीमा सिंह ने कहा कि हमें हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। ऐसा करने सेे मन के संतोष के साथ ही आत्मा को शांति मिलती है। डाक्टर प्रदीप कुमार ने कहा कि सभी लोगों के प्रति मन में दया एवं प्रेम की भावना को रखनी चाहिए। इस मौके पर एकल देश भक्ति गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उज्ज्वल सबा राणा, द्वितीय अलीना अली ने प्राप्त किया। दूसरे सत्र में छात्राओं ने श्रमदान करते हुए मलीन बस्ती में साफ सफाई की।