पानीपत के संदीप ने दिखाया कुश्ती में दमखम
कैराना (शामली)। पुराने बाईपास हसन स्टील फैक्ट्री के पास पिछले आठ दिन से चली आ रही कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हो गया। चौधरी कवर हसन ने पहलवानों से मिलाकर परिचय किया और विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हसन स्टील फैक्ट्री के पास आठ दिनों से दूसरे प्रदेशों से आए पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखा रहे थे। बृहस्पतिवार को कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर पहला मुकाबला पानीपत के गांव कुराड़ निवासी संदीप उर्फ घोड़ा पहलवान व सोनीपत के अंकित के बीच 20 मिनट की कुश्ती हुई।12 मिनट में ही संदीप पहलवान ने अंकित को पराजित कर दिया। दूसरी कुश्ती गंगोह निवासी जावेद पहलवान व मोनू सोनीपत के बीच 10 मिनट की कुश्ती में जावेन गंगोह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को आठ मिनट में चारो खाने चित कर दिया। तीसरी कुश्ती फेसल कैराना व सोनू सोनीपत के बीच आठ मिनट का मुकाबला हुआ। आठ मिनट में दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। प्रतियोगिता के अंत में चौधरी कंवर हसन ने विजेता पहलवान संदीप को 11 हजार रुपये, जावेद गंगोह को 51 सौ रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने आठ दिन तक एक दूसरे से जोर आजमाइस करने वालों पहलवानों के साथ हाथ मिलाकर बधाई दी।
ढाबे पर प्रेमी युगल पकड़ा
कैराना। पानीपत रोड स्थित एक ढाबे पर प्रेमी युगल की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से एक संदिग्ध युवक व युवती को पकड़ने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया।
।