फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बरती जाएगी जिले में चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण के 25 साल पूरे होने पर बुधवार को जिले में अलर्ट रहेगा। चिह्नित स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी तथा कड़ी चौकसी बरती जाएगी। किसी भी संगठन को विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण के छह दिसंबर को 25 साल पूरे हो रहे हैं। खुफिया विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है कि इस दौरान कुछ संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन अथवा शौर्य दिवस के रूप में जुलूस निकाला जा सकता है। ऐसी संभावनाओं के चलते पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां कर ली हैं। इसके चलते शामली में शिवचौक, फव्वारा चौक, अजंता चौक, विजय चौक, हनुमान रोड आदि स्थानों पर पुलिस की चौकसी रहेगी। साथ ही पुलिस प्रभावी गश्त भी करती रहेगी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि छह दिसंबर की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा, जहां विरोध प्रदर्शन होने का अंदेशा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस और विरोध प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेंगे। यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें