फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को खिलाया जहर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहजनी उमरपुर में पशु की मौत
विज्ञापन

जलालाबाद।
क्षेत्र के ग्राम सोहजनी उमरपुर में घर के बाहर बंधे चार पशुओं को चारे में अज्ञात व्यक्ति ने कीटनाशक डाल दिया। इस चारे को खाने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत बिगड़ गई। पीड़ित पशु पालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सोहजनी उमरपुर स्थित दलित बस्ती में रणजीत सिंह ने अपने घर के बाहर चार भैंस बांध रखी थीं। रविवार सुबह चारों पशुओं की हालत खराब हो गई। पशु चिकित्सक बुलाया गया, तब तक एक भैंस की मौत हो चुकी थी। दोपहर में रणजीत सिंह ने जलालाबाद पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। रणजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके चारों पशुओं को चारे में मिलाकर कीटनाशक खिला दिया, जिस कारण एक भैंस की मौत हुई। वहीं, उपचार के बाद भी तीन भैंस की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। इस कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जलालाबाद पुलिस चौकी इंचार्ज पवन सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें