फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरदूषण वध- सीता हरण की लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/बाबरी।
विज्ञापन

कस्बे के गांधी चौक मैदान में चल रही पंचायती रामलीला में खर दूषण वध और सीता हरण की लीला का सुंदर मंचन किया गया।
रविवार देर रात गांधी चौक मैदान में पंचायती रामलीला में श्रीराम, सीता लक्ष्मण सती अनुसूईया आश्रम में गए। वहां सीता को पतिव्रत धर्म की शिक्षा देकर अवगत कराया कि स्त्री के लिए पति ही सब कुछ है, वही पंच परमेश्वर है। इसलिए पति की सेवा में ही सब कुछ प्राप्त होता है। राम, सीता, लक्ष्मण बाद में अगस्त मुनि की कुटिया में पहुंचते है। जहां पर अगस्त मुनि ने भी श्रीराम लक्ष्मण जानकी के दर्शन किए और पंचवटी में कुटी बनाकर रहते हैं। वहां पर सूर्पणखा आती है। राम से शादी करने का प्रस्ताव रखती है। वे उसे लक्ष्मण के पास भेजते हैं और लक्ष्मण के मना करने पर वह सीता पर हमला कर देती है। लक्ष्मण उसके नाक कान काट डालते हैं। वह सहायता के लिए खर दूषण के पास जाती है। खरदूषण का राम के साथ युद्ध होता है। सूपर्णखा लंका जाकर रावण को सारी घटना बताती है।
विज्ञापन

रावण भेष बदलकर पंचवटी में सीता का हरण करके लंका ले जाता है। श्रीराम लीला में रावण श्यामलाल कश्यप, सीता दीपक सैनी, सर्पूणखा अंशुल कोरी, अनुसूईया रामदत्त आहूजा, राम हिमांशु, लक्ष्मण सुमित जुनेजा आदि कलाकारों अभिनय किया। उधर, बाबरी कस्बे में झंडा चौक पर आयोजित रामलीला में खरदूषण वध- सीता हरण का लीला मंचन किया। इस दौरान रावण सागर सैनी, राम हिमांशु कश्यप, सीता वंश, लक्ष्मण उज्जवल, खरदूषण आकाश आदि ने शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें