फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबडौत पुल का निर्माण कराए जाने कर मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

प. उप्र संयुुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मेरठ-करनाल मार्ग पर कृष्णा नदी पर नए पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की उठाई गई। साथ ही दुघर्टना में मारे गए पिता-पुत्र के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुभाष चौक पर कार्यालय में आयोजित बैठक में दुघर्टना में मरे व्यापारी अनिल कुमार गर्ग, पुत्र जिज्ञासु के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। बैठक में व्यापारियों ने सीएम और और उपमुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि मेरठ-करनाल मार्ग पर काबड़ौत गांव में कृष्णा नदी का पुल खूनी पुल बनकर रह गया है। मेरठ-करनाल मार्ग को फोरलेन बने डेढ़ साल हो चुका है, किंतु फोरलेन चालू होने के बाद काबड़ौत में कृष्णा नदी पर खस्ता हाल पुल का निर्माण नहीं किया गया है। पुल संकरा होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि कृष्णा नदी पर नए सेतु बनाने, मुआवजा दिए जाने की मांग के लिए डीएम शामली को शीघ्र एक ज्ञापन दिया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, सुभाष धीमान, पवन गोयल, राजेश संगल, गौरव बंसल, राजीव गर्ग, अनुज गोयल, रामदयाल गुप्ता, वीरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें