आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने और मानदेय पांच हजार रुपये दिलाने की मांग की।
सोमवार को शामली नवीन मंडी स्थल में पहुंची उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष इंदिरा शर्मा, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष ऊषा त्यागी, सहारनपुर जिलाध्यक्ष दीपलता, प्रदेश महामंत्री दीपा वर्मा ने राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया दो साल से बकाया चल रहा है। उनकी मांग है कि किराया उनके खाते में दिए जाने, पुष्टाहार ढुलाई खर्च बढ़ाकर 10 से15 रुपये प्रति क्विंटल कराने, ग्रीष्म व शीतकालीन अवकाश दिए जाने और मुख्य सेविका की पदोन्नति किए जाने की मांग की है। उधर, शामली मंडी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश संगल ने राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल को ज्ञापन देकर बताया कि अधिकतर दुकानों के लिंटर टूट रहे हैं। लेंटर गिरने का अंदेशा बना रहता है।